Japan’s Flight 1628 | Alien Attack on Plane | UFO Encounter Hindi Video

UFO INCIDENT OF JAPAN AIRLINES

Japan Airlines

क्या UFO सच में होते है ? अगर होते है तो क्यों सभी देशो की सरकारे इस राज़ को आम लोगो से छुपाती है? अलास्का के ऊपर से उड़ते हुए Japan Airlines फ्लाइट के कप्तान ने जो देखा उस पर यकीन करना शायद इतना आसान नहीं है। लेकिन जो कुछ भी राडार सिस्टम में रिकॉर्ड हुआ उसे  झूठलाया भी नहीं जा सकता। क्या हुआ जब आसमान में उड़ते प्लेन को UFO ने चारो तरफ से घेर लिया। जानने के लिए बने रहिय हमारे साथ

Case Study

17 नवंबर 1986 , पेरिस से टोक्यो जा रहा Japan Airlines का प्लेन आलस्का के आसमान से गुजर रहा था । फ्लाइट नंबर 1628 , बोइंग 747 सीरीज का ये एक कार्गो प्लेन था  Beaujolais वाइन की डिलीवरी करने के लिए टोक्यो जा रहा था।

Japan Airlines UFO Attack

आसमान बिलकुल साफ़ था और प्लेन ईस्टर्न अलास्का के Reykjavík और  Anchorage शेहरो के बीच में उड़ान भर रहा था। फ्लाइट के कप्तान Kenju Terauchi थे जो Japan Airlines ज्वाइन करने से पहले एक फाइटर पायलट भी रह चुके थे।  कप्तान Kenju Terauchi के पास लगभग 10000 घंटे का फ्लाइंग एक्सपीरियंस था। फ्लाइट में उस दिन उनका साथ co – pilot takanori tamefuji और फ्लाइट इंजीनियर yoshio tsukuba दे रहे थे। कुल मिला कर प्लेन में उस दिन 3 क्रू मेंम्बर्स सवार थे।

शाम के लगभग सवा पांच बजे , प्लेन जब 35000 फ़ीट की उचाई पर उड़ रहा था तो कप्तान Terauchi को प्लेन के left साइड में उड़ते हुए  2 अजीब से एयरक्राफ्ट नज़र आते है जो उनके प्लेन से लगभग 2000 फ़ीट नीचे उड़ रहे थे! कप्तान को लगा की ये शायद मिलिट्री एयरक्राफ्ट है 3 – 4 मिनट तक , अजीब से दिखने वाले वो दोनों एयरक्राफ्ट Japan Airlines फ्लाइट के लेफ्ट साइड में ही उड़ते रहे।

लेकिन तभी अचानक, बहुत ही तेज़ी से वो दोनों एयरक्राफ्ट ढीक एकदम प्लेन के सामने आ कर उड़ने लगे।प्लेन के ढीक सामने , महज 500 फ़ीट की दूरी पर उड़ रहे दोनों एयरक्राफ्ट में से अजीब सी तरह की तेज़ रौशनी निकल रही थी , जिसकी गर्मी जापान एयरलाइन्स के पायलट अपने प्लेन के कॉकपिट में भी महसूस कर रहे थे।

UFO Attack on Plane

दोनों एयरक्राफ्ट के पीछे से निकल रही तेज़ रौशनी के कारण, Japan Airlines के पायलट्स को वो एयरक्राफ्ट ढीक से दिखाई नहीं  दे रहे थे , और वो समज नहीं पा रहे थे की उड़ते हुए ये  अजीब से एयरक्राफ्ट क्या है। ये सब देख कर फर्स्ट अफसर yoshio tsukuba,  Anchorage ATC से कांटेक्ट करते है और पूछते है की क्या ATC को उनके प्लेन के ढीक सामने उड़ रहे इन एयरक्राफ्ट की कोई जानकारी है। ये सुन कर ATC  कंट्रोलर Carl Henley  थोड़ा हैरान होते है और दोबारा से फर्स्ट अफसर yoshio tsukuba से पूछते है की आप क्या कह रहे है? 

जब फर्स्ट अफसर उसे  दोबारा से कहता है की उनके प्लेन के सामने दो अजीब से एयरक्राफ्ट उड़ रहे है तो ATC  कंट्रोलर Carl Henley  उन्हें बताता है की उसे उनके सामने उड़ रहे इन दोनों एयरक्राफ्ट की कोई जानकारी नहीं है। ATC  कंट्रोलर Carl Henley पायलट्स से पूछता है की क्या वो उसे बता सकते है की वो दोनों एयरक्राफ्ट कैसे दीखते है , ताकि वो पता कर सके की उस एरिया में दूसरा कोई मिलिट्री या पैसेंजर प्लेन तो नहीं उड़ रहा। पायलट ATC कंट्रोलर से कहते है की वो दोनों एयरक्राफ्ट को पहचान नहीं पा रहे है। उन्हें सिर्फ एयरक्राफ्ट में से निकलती हुई रौशनी दिखाई दे रही है जो कुछ कुछ सफ़ेद और पीले रंग के जैसी लग रही है. ये सुन कर ATC कंट्रोलर पायलट्स से कहता है की वो उन दोनों एयरक्राफ्ट पर नज़र बनाये रखे और ATC टावर को इसकी लगातार जानकारी देते रहे।

UFO Attack Incident

एक दुसरे की ऊपर उड़ रहे वो दोनों एयरक्राफ्ट अचानक से अब एक दूसरे के साथ साथ उड़ने लगते है अपने पूरे करियर में किसी भी पायलट्स ने ऐसे किसी एयरक्राफ्ट को नहीं देखा था। हैरानी और परेशानी के साथ तीनो पायलट्स अपने सामने उडते हुए उन एयरक्राफ्ट पर नज़र बनाये हुए थे की तभी अचानक उनमे से एक एयरक्राफ्ट एक झटके के साथ आसमान के दुसरे कोने में जा कर गायब हो जाता है। वो एयरक्राफ्ट इतनी तेज़ी से उड कर जाता है मानो एकदम से आसमान ने ही उसे निगल लिया हो। पायलट्स अभी अपनी आँखों पर यकीन करने की कोशिश कर ही रहे थे की अचानक से दूसरा एयरक्राफ्ट भी उसी तेज़ी के साथ आसमान के दूसरे कोने में जा कर गायब हो जाता है।

हैरानी के कारण तीनो पायलट्स के मुँह से कुछ भी नहीं निकल रहा था और वो बस एक दुसरे की तरफ देख रहे थे और मानो एक दूसरे से पूछ रहे थे की क्या ये सब सच है या कोई सपना। पायलट्स अभी उन दोनों एयरक्राफ्ट के बारे में सोच ही रहे थे की तभी कप्तान को एक तीसरी रौशनी दिखाई देती है जो उनसे लगभग 14 किलोमीटर की दूरी पर उड़ रही थी। पायलट्स ATC टावर को उस तीसरे एयरक्राफ्ट के बारे में बताते है , लेकिन ATC कंट्रोलर पायलट्स से  कहता है की उसे ATC राडार  पर अभी भी कोई दूसरा एयरक्राफ्ट दिखाई नहीं दे रहा है। कप्तान ATC कंट्रोलर को बताता है की ये तीसरा aircraft साइज में बहुत ही बड़ा है।

Japan Airlines UFO Attack

Japan Airlines के पायलट को अब बहुत घबराहट होने लगी थी, और वो किसी भी हालत में उस बड़े से UFO से दूर जाना चाहते थे।  इसलिए कप्तान ने ATC टावर से अपना रूट बदलने की इज़ाज़त मांगी। कप्तान ने ATC कंट्रोलर से कहा की वो heading 240 direction में मुड़ना चाहते है , ताकि वो जल्दी से जल्दी इस UFO से दूर जा सके।  मौके की नज़ाकत को देख़ते हुए , ATC कंट्रोलर ने तुरंत इसकी इज़ाज़त दे दी! अपनी direction change करने के बाद जापान एयरलाइन कप्तान प्लेन की हाइट घटा कर उसे 35000 फ़ीट से 33000 फ़ीट पर ले आये।  लेकिन वो UFO अभी भी उनका पीछा कर रहा था।

ये सब जानने के बाद ATC controller, कप्तान से दोबारा अपनी डायरेक्शन बदल कर 360 heading direction में मुड़ने की सलाह देता है। प्लेन की डायरेक्शन बदल जाने के बाद, ATC Controller कप्तान से पूछता है की क्या वो UFO अभी भी उनका पीछा कर रहा है।  कप्तान प्लेन की विंडस्क्रीन से आसपास देखता है।  लेकिन वो UFO अब कही नज़र नहीं आ रहा था।  ये देख कर कप्तान चैन की सांस लेता है और ATC कंट्रोलर को बताता है की वो UFO अब दिखाई नहीं दे रहा। लेकिन पास के ही एक एयरफोर्स स्टेशन का राडार Japan Airlines का पीछा करते हुए उस UFO को डिटेक्ट कर लेता है।

Japan Airlines

एयरफोर्स स्टेशन का स्टाफ Anchorage ATC टावर को कॉल करके बताता है की कोई अनजान एयरक्राफ्ट अभी भी जापान एयरलाइन का पीछा कर रहा है। इसके तुरंत बाद ATC कंट्रोलर जापान एयरलाइन कप्तान को कॉल करके इसकी जानकारी देता है की वो UFO अभी भी उनका पीछा कर रहा है। ATC कंट्रोलर एयरफोर्स स्टेशन को कॉल करके पूछता है की क्या एयरफोर्स जापान एयरलाइन की मदद करने के लिए किसी फाइटर प्लेन को भेज सकते है।

एयरफोर्स स्टेशन स्टाफ ATC कंट्रोलर से कहता है की वो जल्द ही अपने headquater में बात करके , जापान एयरलाइन के लिए मदद भेजने की कोशिश करेगा। ATC कंट्रोलर जब ये खबर जापान एयरलाइन कप्तान को देता है तो कप्तान ये कह कर एयरफोर्स की मदद के लिए इंकार कर देता है की वो कुछ देर और इंतज़ार करना चाहेंगे ताकि वो UFO अपने आप वहां से चला जाये

इसके बाद ATC कंट्रोलर उस एरिया में उड़ान भर रही सभी फ्लाइट्स से कहता है की वो सब जापान एयरलाइन के पास जा कर उस पर नज़र रखे। वहां से गुज़र रहा यूनाइटेड एयरलाइन का एक प्लेन ATC कंट्रोलर को बताता है की वो जापान एयरलाइन के पास पहुँच गया है लेकिन उसे आसमान में कोई UFO या अनजान एयरक्राफ्ट दिखाई नहीं दे रहा।

तब तक वो अनजान UFO भी अचानक वहा से गायब हो चूका था। UFO के गायब हो जाने के बाद जापान एयरलाइन अपनी उड़ान जारी रखती है और लगभग 6 बजकर 20 मिनट पर Anchorage एयरपोर्ट पर सकुशल लैंड करती है। इसके बाद तुरंत ही ये खबर दुनिया भर के newspaper और TV चैनल्स में फ़ैल जाती है। जापान एयरलाइन कप्तान एक इंटरव्यू में बताते है की वो अनजान एयरक्राफ्ट एक UFO ही था। 

जापान एयरलाइन की परमिशन के बिना कप्तान का मीडिया में UFO की जानकारी देना , एयरलाइन  को पसंद नहीं आता,  और वो तुरंत ही कप्तान को पायलट के रोल से हटा कर डेस्क जॉब पर लगा देते है। हालांकि कुछ सालो बाद कप्तान Kenju Terauchi को दोबारा से पायलट की जॉब पर वापस ले लिया जाता है मीडिया में खबर आने के बाद अलास्का रीजन की FAA टीम अपने division head जॉन कलहन से पूछती है की मीडिया में UFO के बारे में क्या कहना है।

जॉन कलहन FAA Alaska से कहते है की वो अभी मीडिया से  इस बारे में कोई बात न करे। इसके बाद जॉन कलहन, Vice Admiral Donald E . को इस घटना की जानकारी देते है।  वाईस एडमिरल Donald E . इस घटना से जुड़े हुए हर सबूत जैसे राडार इमेज, प्लेन वौइस् रिकॉर्डर इत्यादि की जांच करते है और FAA से कहते है की वो मीडिया में इस घटना से जुडी कोई भी जानकारी लीक ना करे।

एक सोचे समझे प्लान के तहत इस घटना से जुडी सारी जानकारी को छुपा दिया जाता है. इस घटना के बाद दोबारा भी दो बार पायलट्स के द्वारा UFO देखे जाने की खबर आई। पहली खबर 29 January 1987 को आई , जिसमे Alaska Airline फ्लाइट 53 के पायलट्स ने UFO देखने की बात कही। दूसरी खबर इसके अगले ही दिन 30 January 1987 को आई, जिसमे US Airforce KC -135  फ्लाइट 53 के फाइटर पायलट्स ने UFO देखने की बात कही इन सब घटनाओ में कितनी सच्चाई है, और क्या सभी देशो की सरकारे जानबूछ कर कुछ छुपा रही है ? ये तो हम नहीं कह सकते। लेकिन हम सब यही उम्मीद करते है की अगर इस दुनिया से बाहर  भी कोई दुनिया है तो वो हमारे दोस्त बने ना  की दुश्मन।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *